घायल युवक ने रास्ते में दम तोड़ा
थानाभवन। दो दिन पहले भैसानी मार्ग पर घायल अवस्था में मिले युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। थाने पहुंचे परिजनों ने कुछ युवकों पर हमला कर युवक को घायल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
कस्बे के मोहल्ला कस्सावान निवासी इरशाद उर्फ सादा ने तहरीर देकर बताया कि 18 जून को उसका भतीजा साकिब भैसानी गांव में सामान खरीदने के लिए गया था। वहां साकिब के पैसे खत्म हो गए तो वह घर से पैैसे लाने की बात कहकर कस्बे के लिए चला। इसके कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे कस्बे के ही कुछ युवकों ने साकिब को घायल हालत में भैसानी मार्ग पर पड़ा हुआ देखा। जानकारी मिली कि साकिब को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटा है। युवक को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जिला अस्पताल रेफर किया गया। शनिवार सुबह साकिब ने जॉलीग्रांट ऋषिकेश जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।