फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु आहार में मिलावट पर छापा।बाबरी 21-09-07

विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र के गांव भदौडा में पशु आहार में मिलावट की जानकारी लेते पुलिसकर्मी व अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मिलावटी पशु आहार बनाने की सूचना पर घेर में छापा
विज्ञापन

बाबरी (शामली)। मिलावटी पशु आहार बनाए जाने की सूचना पर एडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ भंदौड़ा गांव के एक मकान पर छापा डाला। मौके पर चौकर के कई बैग बरामद हुए। अधिकारियों ने चोकर बने गोदाम को सील कर दिया है।
विज्ञापन

एडीएम शामली अरविंद कुमार को किसी ने सूचना दी कि भंदौड़ा गांव के एक मकान में मिलावटी पशु आहार तैयार हो रहा है। कुछ बाहर के लोग भंदौड़ा गांव के एक मकान किराए पर लेकर करीब एक साल से ये काम कर रहे हैं । सूचना पर एडीएम ने एसडीएम शामली को मामले की जांच कराने को कहा था। नायब तहसीलदार न्यायिक प्रवीण कुमार, पशुपालन विभाग के अधिकारी नदीम क़ुमार को साथ लेकर बाबरी पहुंचे। बाबरी थाने से पुलिस बल के साथ राजेश के घेर में छापा डाला। मौके पर एक के एक कमरे को गोदाम बनाया था। यहां पशु आहार और चोकर कुछ पशु आहार के बैग बरामद हुए। ये भी पता चला कि कुछ देर पहले ही एक वाहन में पशु आहार सप्लाई करने गया है। फिलहाल अधिकारियों ने उस कमरे को सील कर दिया है। अधिकारियों के निर्देशानुसार संबंधित विभाग द्वारा सैंपल आदि लेकर आगे की कार्रवाई करेगा। इस काम को करने वाले व्यक्ति मौके पर नहीं मिले। बताया गया कि वे पहले यहां से चले गए । उधर, एडीएम अरविंद सिंह ने बताया कि उन्होंने सूचना पर कार्रवाई कराई थी । संबंधित अधिकारियों से पूरी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें