फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नई उद्योग नीति की उद्यमियों को दी जानकारी

विज्ञापन
शामली के कैराना रोड  होटल में आईआईए की बैठक के दौरान मौजूद उद्यमी। उद्यमी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की बैठक में जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त जैस्मिन फौजदार ने उद्यमियों को उत्तर प्रदेश सरकार की नई उद्योग नीति 2022 के लाभों के बारे में जानकारी दी और उन्हें नए उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
बृहस्पतिवार देर रात कैराना रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने बताया कि नई नीति के तहत एमएसएमई सेक्टर में उद्योग लगाने पर पुरुषों को 75 प्रतिशत और महिलाओं को 100 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी की छूट मिलेगी। साथ ही तीन लाख रुपये तक की सब्सिडी, पूंजीगत निवेश पर पांच लाख रुपये तक की राहत, माइक्रो यूनिट्स पर 20 प्रतिशत की छूट, ब्याज दरों पर पांच प्रतिशत सब्सिडी तथा 10 लाख से 40 लाख रुपये तक जेनरेटर खरीद पर रियायत दी जाएगी। इसके अलावा ट्रेड मार्क पर भी छूट उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर सहायक आयुक्त मनोज अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में आईआईए के चेयरमैन विशाल गुप्ता, पूर्व चेयरमैन आशीष जैन, तुषार कुच्छल, शिशिर जैन, सीए आकाश गुप्ता, सुधीर धीमान, भारत मित्तल, अभिनय बंसल, अंशुल मित्तल, राजकुमार गर्ग, वरुण जैन माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें