अभाविप के अभ्यास वर्ग में दी नीतियों की जानकारी
शामली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अभ्यास वर्ग में विद्यार्थियों को संगठन के विस्तार और संगठन की नीतियों की जानकारी दी गई।
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली में रविवार को आयोजित अभ्यास वर्ग में मुख्य अतिथि प्रांत उपाध्यक्ष दिनेश दिनकर ने विद्यार्थियों को संगठन की पद्धति, विस्तार, संगठन की रीति नीति, आगामी योजनाएं व कार्यक्रमों की जानकारी दी। किसान संघ के विभाग संगठन मंत्री रामपाल ने कहा कि विद्यार्थी जीवन का विद्यार्थी परिषद सबसे महत्वपूर्ण अंग है।
जिला संयोजक मनीष कालखंडे ने बताया कि विद्यार्थी परिषद परिवार के रूप में कार्य करता है। परिषद ही परिवार है, इस संकल्प को लेकर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में जिला संयोजक एसएफडी आकाश भारती, जिला संयोजक एसएफएस प्रथक सोनी, जिला मीडिया प्रभारी सागर कुमार, जिला एग्रीविजन प्रमुख अंकुर कुमार, जिला राष्ट्रीय कला मंच वाशु कुमार, जिला खेल संयोजक अक्षय बालियान, तहसील संयोजक शिव कालखंडे, नगर मंत्री वाशु, नगर सहमंत्री विदिषा जांगिड़, नगर सहमंत्री खुशी संगल की घोषणा की गई। इस अवसर पर नगर विस्तारक दिव्यांशु, सागर, राकेश, मोहित तायल, मयंक, तनिषा, रिशु आदि मौजूद रहे ।