मंडल स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता आज
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। खंद्रावली स्थित बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज में सोमवार को मंडल स्तरीय बालक-बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा। प्रतियोगिता में मंडल के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले के प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 19 नवंबर को प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।