फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिलाओं को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। महिला सशक्तिकरण को लेकर पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कस्बे के मोहल्ला खालसा में बैठक कर महिला हेल्प लाइन, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को हेड कांस्टेबल आभा शर्मा, पूजा रानी, रिम्मी ने कस्बे के मोहल्ला खालसा में बैठक की, जिसमें दर्जनों महिलाओं, बेटियों ने भाग लिया। महिला पुलिसकर्मी आभा शर्मा ने बताया कि अगर कोई अराजक तत्व या अन्य व्यक्ति परेशान करता है तो तुरंत 112, 1090 या थाने के सीयूजी नंबर 9454404068 पर फोन कर सूचना दें। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही सुमंगला कन्या योजना, जननी सुरक्षा योजना, निराश्रित पेंशन योजना, मिशन पोषण आंगनवाड़ी सेवाएं, पोषण अभियान किशोरियों के लिए योजना, मिशन शक्ति बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन वात्सल्य बाल संरक्षण योजना के बारे में बताया। इस मौके पर सुधा, सरिता, बबीता, राखी, सुनीता, रविता, राधा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें