शामली। विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बुधवार को (आज) स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर शहर में अजंता चौक के निकट पेट्रोल पंप के सामने दिल्ली रोड पर आरोग्यम हॉस्पिटल में लगाया जाएगा।
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से शिविर का आयोजन मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल में किया जा रहा है। रक्तदान शिविर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगा। रक्तदान करने वाले महादानियों को अमर उजाला की तरफ से प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रक्तदाता को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इस प्रमाण पत्र से जरूरत पड़ने पर ब्लड बैंक से रक्त लेने की सुविधा मिलेगी। इस शिविर में कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से रक्तदान कर सकता है।
सीएचसी के पैथोलोजिस्ट डॉ. अनुपम सक्सेना का कहना है कि एक व्यक्ति के द्वारा किया गया रक्तदान तीन लोगों की जिंदगी बचाने में काम आता है। रक्तदान करने से शरीर पर किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ता और न ही किसी तरह की कोई कमजोरी आती है। इस पुनीत कार्य में सभी को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए।
- किसी की शिराओं में जीवन बनकर बहने का अवसर देता है रक्तदान, महादान और जीवन दान है रक्तदान। रक्तदान करने से कोई हानि शरीर को नहीं होती बल्कि अस्थि मज्जा पुर्नजीवित होती है और शुद्ध रक्त बनने से ब्लड प्रेशर और रक्त संबंधी समस्याओं से प्राकृतिक लाभ प्राप्त होता है। इसलिए रक्तदान अवश्य करना चाहिए। एक यूनिट रक्त की कीमत अनमोल हो जाती है जब आकस्मिक इसकी आवश्कता होती है। - अजय बाबू शर्मा, संस्थापक लॉर्ड विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट आरोग्यम हॉस्पिटल शामली।
- अगर सच में करना है मानव कल्याण तो तुम करो रक्तदान। रक्तदानी ईश्वर को लगते प्यारे, रक्तदान करके किसी का जीवन संवारे। ईश्वर का दिया कभी अल्प नहीं होता और रक्तदान का कोई विकल्प नहीं होता। - खुशी वर्मा, प्रेसीडेंट रोट्रेक्ट क्लब ऑफ शामली विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय कैराना।
- रक्तदान यानि महादान, इससे न सिर्फ आप कई लोगों को नया जीवन दे सकते हैं बल्कि कई बीमारियों को दूर भी भगा सकते हैं। किसी जरूरतमंद को आपकी तरफ से दिया जा सकने वाला सबसे अच्छा उपहार हो सकता है। रक्त को प्लाज्मा, प्लेटलेट और लाल रक्त कोशिकाओं जैसे घटकों में तोड़ा जा सकता है। इनको अलग-अलग करके एक ही रक्तदान से तीन जिंदगियां बचाई जा सकती है। - माफिहा सैफी छात्रा।
शामली रक्तदान शिविर से सम्बधित फोटो डॉ अजय बाबू शर्मा
शामली रक्तदान शिविर से सम्बधित फोटो डॉ अजय बाबू शर्मा