फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: औद्योगिक क्षेत्र में आठ घंटे बिजली गुले

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। औद्योगिक क्षेत्र को बिजली कटौती से निजात नहीं मिल पा रही है। शनिवार को सुबह करीब तीन बजे इंसुलेटर में खराबी के कारण औद्योगिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति आठ घंटे तक गुल रही, जिसके कारण फैक्टरियों में काम नहीं हो सका। इससे करोड़ों का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

आईआईए के चेयरमैन विशाल गुप्ता व साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल ने बताया कि सुबह के समय अचानक औद्योगिक क्षेत्र की आपूर्ति गुल हो गई थी। रिम व धूपबत्ती से लेकर अन्य फैक्टरियों में काम बंद हो गया। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। मामले की शिकायत ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह से की गई। इसके बाद ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची और इंसुलेटर में आई खराबी को दूर किया। तब कहीं जाकर सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
इसके बाद उद्योगों में काम शुरू हो सका। उद्यमियों ने कहा कि आए दिन कटौती के कारण उन्हें नुकसान हो रहा है। कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उद्यमी व व्यापारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह का कहना है कि इंसुलेटर में खराबी के कारण आपूर्ति गुल रही। प्रयास रहेगा कि उद्यमियों को किसी भी तरह की परेशानी न होने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें