फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए उद्यमियों ने उठाए कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए उद्यमियों ने उठाए कदम
विज्ञापन

शामली। कोरोना से बचाव के लिए जिले के उद्यमियों ने सक्रियता दिर्खाई है। साइमा और आईआईए ने बीस आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन, 40 ऑक्सीप्लो मीटर खरीदकर जिले के स्वास्थ्य विभाग को सौंपेंगे। साइमा के अध्यक्ष अंकित गोयल के नेतृत्व में एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन और दस आक्सीप्लोमीटर खरीदकर डीएम जसजीत कौर सौंपी है।
विज्ञापन

शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि साइमा और आईआईए ने बीस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन 40 ऑक्सीप्लो मीटर खरीदकर जिले के स्वास्थ्य विभाग को सौंपने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को 80 हजार रुपये की एक आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन दिल्ली से खरीद कर डीएम जसजीत कौर को कलक्ट्रेट मे सौंपी है। यह मशीन 125 दिन नान स्टॉप चलेगी। मरीजों को आक्सीजन की पूर्ति करेगी। उन्होंने बताया कि अभी तक उद्यमियों ने दस ऑक्सीप्लोमीटर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए गए हैं। तीस ऑक्सीप्लोमीटर उपलब्ध कराए जाएंगे। बृृहस्पतिवार को पूरी मशीन शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर खुर्शीद अनवर के यहां चेक करवाई। आक्सीजन कंसंट्रेटर सौंपने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल, महासचिव अमित जैन, लघु उद्योग भारती के महासचिव रोहित गर्ग, प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें