फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन का 64 हजार क्विंटल का इंडेंट जारी

Fri, 20 Oct 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
श् गर
विज्ञापन
शामली। अपर दोआब शुगर मिल शामली में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ 23 अक्तूबर को किया जाएगा। पहले दिन के लिए 64 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया गया है, जिसमें 50 हजार क्विंटल शुगर मिल गेट का है, जबकि 14 हजार क्विंटल गन्ना क्रय केंद्रों से लिया जाना है।  
विज्ञापन


गन्ना पेराई सत्र 2017-18 के लिए सर शादीलाल एंटरप्राइजेज की अपर दोआब शुगर मिल शामली में गन्ना पेराई शुरू कराने के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। 23 अक्तूबर को पेराई सत्र का शुभारंभ शुगर मिल परिसर में चेन में गन्ना डालकर और विद्वान ब्राह्मणों से पूजन कराकर किया जाएगा। इस दौरान सबसे पहले शुगर मिल में गन्ना डालने वाले किसानों को सम्मानित भी किया जाता है।  

अपर दोआब शुगर मिल शामली के महाप्रबंधक (गन्ना) डॉ. कुलदीप पिलानिया ने बताया कि गन्ना पेराई शुरू कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित तिथि पर गन्ना पेराई शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन


21 और 22 अक्तूबर को लिए जाने वाले गन्ने का इंडेंट पूर्व में जारी किया जा चुका है। 23 अक्तूबर को शुगर मिल गेट का इंडेंट 50 हजार क्विंटल और गन्ना क्रय केंद्रों का इंडेंट 14 हजार क्विंटल मिलाकर कुल 64 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट पहले दिन का जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि जैसे जैसे गन्ने की आवक बढ़ेगी, उसी हिसाब से इंडेंट भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें