फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा इकट्ठा करने गए सफाई कर्मियों से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला सलेक विहार में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने गए सफाई कर्मियों के साथ मारपीट और अभद्रता कर कार्य करने में बाधा पहुंचाने के आरोप में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

नगरपालिका शामली के डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के सुपरवाइजर प्रवेश साहिवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए सफाई कर्मचारी सोनू व कार्तिक दिल्ली रोड स्थित सलेक विहार में गए थे। उसी समय वहां रहने वाले एक व्यक्ति ने सीटी बजाने का विरोध करते हुए सफाई कर्मियों के साथ गाली गलौज कर दी। विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और अपने को एक राजनीतिक पार्टी का पदाधिकारी बताते हुए अभद्रता कर दी। इस घटना के बाद सफाई कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल का कहना है कि यह मामला जानकारी में आया है। इस मामले के जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें