फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सब्जी के दामों की वृद्धि ने बिगाड़ा रसोई का बजट

Sun, 07 Jul 2024 03:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एक बार फिर से हरी सब्जियों के दामों में आई तेजी ने आम लोगों का रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। स्थानीय बाजारों में एक सप्ताह पहले तक टमाटर 30 से 40 रुपये तक बिक रहे थे, जिनके दाम डबल हो गए हैं। वहीं अन्य हरी सब्जियों के दामों में भी उछाल आया है। स्थानीय दुकानदार सब्जियों के दामों में उछाल का कारण हो रही बरसात बता रहे है।
विज्ञापन

सब्जियों में सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाला टमाटर और आलू के दाम आसमान छू रहे है। वहीं सलाद में प्रयोग होने वाला खीरा भी 40 प्रतिशत तक महंगा हुआ है। भिंडी, तोरी, प्याज, बैंगन व शिमला मिर्च में जबरदस्त उछाल है। शिमला मिर्च के दाम एक सप्ताह में ही 30 रुपये से 80 रुपये पर पहुंच गए है। बाजार में सब्जी खरीदने आई रेलपार की दर्शन देवी का कहना है कि सब्जियों में महंगाई से रसोई का बजट बिगड़ गया है। शामली के बड़े बाजार की रहने वाली लक्ष्मी का कहना है कि गरीबाें की सब्जी आलू व टमाटर है, इनके भी दाम काफी बढ़ गए है। अब तो गरीबों को चटनी से ही रोटी खाकर काम चलाना पड़ेगा। बेबी का कहना है कि पहले वह टमाटर एक किलो खरीदा करती थी, लेकिन अब तो एक पाव से ही काम चलाना पड़ेगा।
सब्जी विक्रेता बोले, बारिश के कारण बढ़े है दाम
सब्जियों के दामों में आए उछाल का कारण बारिश बताया जा रहा है। सब्जी विक्रेता भूरा, संजीव व सतेंद्र ने बताया कि अभी तक मंडी में लोकल में बहावड़ी, कुड़ाना, मालैंडी, जलालाबाद की सब्जियां आ रही थी। ज्यादा बारिश होने से लोकल की फसल खराब होने के कारण बंद हो गई है। मंडी में अब टमाटर हरियाणा, रोहतक व दिल्ली की ओर से आ रहा है। वहीं अन्य सब्जियां भी बाहर से आनी शुरू हो गई है। प्याज भी बाजारों में पीछे से कम आ रहा है। दूर से आ रही सब्जियों के कारण दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जियों का नाम पहला भाव आज का भाव
टमाटर 40 80
भिंडी 30 40
लोकी 30 50
करेला 20 40
हरी मिर्च 60 80
खीरा 30 50
तोरी 20 40
शिमला मिर्च 30 80
प्याज 30 50
आलू 25 35
बैंगन 30 40
नीबू 80 120
नोट- यह भाव प्रति किलो में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें