फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली प्रोत्साहन योजना में 24 लाख की आय

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दीपावली प्रोत्साहन योजना के तहत शामली रोडवेज डिपो ने पिछले साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस साल 20 रोडवेज बसों से आठ दिन में 24 लाख 61 हजार रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज की दीपावली प्रोत्साहन योजना 25 अक्तूूबर से लेकर तीन नवंबर तक लागू की गई थी। शामली रोडवेज डिपो में 22 रोडवेज की अनुबंधित बस है। दो रोडवेज बसों का सड़क दुघर्टना के कारण दीपावली प्रोत्साहन योजना में लागू नहीं हो पाई। डिपो की 20 रोडवेज बसे योजना में शामिल हुई। शामली रोडवेज डिपो के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि दीपावली प्रोत्साहन योजना में पिछले आठ दिन में 20 अनुबंधित रोडवेज बसों से एक नवंबर तक 24 लाख 61 हजार रुपये की आय हो पाई है, जबकि पिछले साल 22 रोडवेज बसों से योजना के तहत 24 लाख रुपये की आय हुई थी। पिछले साल की अपेक्षा इस साल दीपावली प्रोत्साहन योजना में 61 हजार रुपये की अतिरिक्त आय हुई है। योजना का रविवार को अंतिम दिन है। जिसमें साढे़ तीन लाख रुपये की आय होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें