जिले में 10 कम्यूनिटी किचन का शुभांरभ
शामली। जिला आपदा प्रबंधन योजना के तहत कलक्ट्रेट में जरूरतमंदों की मदद के लिए संचालित की गई कम्यूनिटी किचन का डीएम जसजीत कौर ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गरीब असहाय योजना के तहत जिले में 10 कम्यूनिटी किचन संचालित की जा रही हैं। उन्होंने किचन में स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर ने कम्यूनिटी किचन का निरीक्षण करने के लिए पहुंचीं। उन्होंने बताया कि विभिन्न कम्यूनिटी किचन व स्वयं सेवी संस्थाओं में तैयार किया गया भोजन जनपद के विभिन्न चिह्नित स्थानों पर जरूरतमंदों को वितरित किया जा रहा है। इस अवसर पर एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कम्यूनिटी किचन लॉकडाउन से प्रभावित गरीब और कमजोर वर्गों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा संचालित किया गया है।