फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तितरवाड़ा में डीएम ने चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
-विकास कार्यों की भी की समीक्षा, अमृत सरोवर का भी किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। डीएम रविंद्र सिंह ने तितरवाड़ा गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने गांव में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने तथा पात्र लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर-एक में डीएम रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने गांव में संपर्क मार्ग, सार्वजनिक शौचालय, विद्युत व्यवस्था, स्कूल, आरसीसी सेंटर, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन, सभी पेंशन योजना आदि के बारे में डीएम को अवगत कराया। डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा को लेकर अभिभावकों की प्रशंसा की। बताया गया कि गत वर्ष इसी गांव के नौ बच्चे जवाहर नवोदय विद्यालय में गए हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि बीडीओ ऐसे बच्चों को चिह्नित करें, जो बच्चे पिछले दो हफ्ते से स्कूल नहीं आए हैं, ताकि ग्राम प्रधान के माध्यम से उनके अभिभावकों से वार्ता करते हुए बच्चों को स्कूल लाया जा सके और वह शिक्षा हासिल कर सकें।
डीएम ने अंत्योदय कार्डधारकों को पंचायत सहायक के माध्यम से गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में योजना से वंचित किसानों के केवाईसी हेतु गांव में आगामी छह जून को लगने वाले कैंप के बारे में अधिकारियों को मौजूद रहने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान ने गांव की आबादी अधिक होने के कारण 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाने, रजबहे में पानी नहीं आने की समस्या के अलावा गांव से अन्य गांव में लगते हुए मार्गों को दुरुस्त कराए जाने की समस्या बताई, जिसके निराकरण हेतु समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

चौपाल के बाद डीएम व सीडीओ ने गांव में अमृत सरोवर तथा उसके निकट बने अमृत उद्यान का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने अमृत सरोवर के चारों ओर पौधरोपण के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम निकिता शर्मा, जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी, बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल, बीडीओ जितेंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें