शामली। रात में पाला व सुबह के समय घना कोहरा छाने से सर्दी मे लोग ठिठुरते रहे। कोहरा छाए रहने से ट्रेनें व रोडवेज बसें प्रभावित रही हैं। दोपहर के समय धूप निकलने से मौसम सुधार आया है। पिछले कई दिनों से सुबह का कोहरा छाए रहने से मौसम में ठिठुरन को बढ़ा दिया है। रात में पाला व सुबह को घना कोहरे से सर्दी में बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे रहे हैं।
मौसम में ठिठुरन बरकरार रहने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। दोपहर 11 बजे कोहरा छंटने के बाद धूप निकलने से लोगों को राहत जरूर मिली। रात में पाला पड़ने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
उधर, सुबह के समय कोहरा छाने से सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैैसेंजर ट्रेन का समय सुबह 8.30 बजे है। यह पैसेंजर ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर 10.30 बजे पहुंची। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का समय सुबह नौ बजे का है। यह पैैसेंजर ट्रेन एक घंटे बाद शामली पहुंची। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दो बजे दोपहर है। यह पैसेंजर ट्रेन चार बजे के बाद शामली पहुंची।
कोहरे के कारण शामली से दिल्ली, करनाल, पानीपत, सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर जाने वाली रोडवेज बसे ंप्रभावित रही हैं। बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाॅ. पीके सिंह ने बताया कि रात में पाला सुबह का कोहरा अभी 48 घंटे तक जारी रहेगा।