फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा की बैठक में खस्ता हाल सड़कें, बिजली, आयुष्मान कार्ड न बनने के मुद्दे गूंजे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिला विकास समन्वय निगरानी समिति (दिशा) की बैठक विकास भवन सभागार में शुक्रवार को गहमागहमी के बीच हुई। जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों के खस्ता हाल सड़कें, बिजली, पेंशन, स्वास्थ्या विभाग के मद्दे उठाए तो अधिकारियों ने जल्द निस्तारण कराने की बात कही।
सांसद प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभागवार कार्यों की प्रगति और समीक्षा की गई। कांधला के ब्लाक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक ने कहा कि मखमूलपुर ख्यासपुर गांव में आठ लोगों को मृत दिखाकर पेंशन काट दी गई है। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना तहसील से जिले की शामली तहसील में आए 11 गांवों के ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं। आयुष्मान के पोर्टल में इन 11 गांवों का नाम नहीं है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि 11 गांवों के ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड संबंध में शासन को लिखा जा चुका है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि वर्ष 2011 के उपलब्ध आंकड़े के आधार आयुष्मान कार्ड बनाए गए है। उस समय ये 11 गांव मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना तहसील में शामिल थे। सांसद ने डीएम को इस मामले में शासन से पैरवी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मलिक ने कहा कि जिले में सरकारी खड़ंजा लगाने के लिए ईंटों के रेट बहुत कम है, ईंटों के रेट बढ़ाए जाएं। उन्होंने कहा कि ईंटों के रेट न बढ़ने पर ग्राम पंचायतों में खड़ंजा लगने बंद हो जाएंगे। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संतगुप्त ऋषि से ईंटों रेट बढ़ाने की संस्तुति करने के निर्देश दिए। सांसद ने जिला अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन के लिए मशीन न खरीदने पर नाराजगी जताई। सीएमओ को मशीन खरीदने के निर्देश दिए। आरईएस के अधिशासी अभियंता जवाहर सिंह से कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में ग्रामीणों की शिकायत दूर करें और गुणवत्ता का ध्यान रखें। ऊन के प्रमुख रामपाल सिंह ने अपने क्षेत्र की सड़कों का मुद्दा उठाया। बैठक का संचालन सीडीओ ने किया। जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
गंदेवड़ा संगम में बने नया पुल, खुले पुलिस चौकी
थानाभवन के विधायक अशरफ अली ने कहा कि पेयजल योजना में पाइप लाइन डालने के लिए सड़क तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है। उन्होंने डीएम तोड़ी गई सड़कों की गई सूची सौंपी। विधायक ने गंदवेड़ा संगम का नया पुल बनवाने, नहर की पटरी पर दुघर्टनाओं को रोकने के लिए बीच में आ रहे पेड़ कटवाने, टपराना, नंगली जमालपुर गांव में फुंके हुए ट्रांसफार्मर बदलने की मांग रखी।
विधायक ने प्रसन्न चौधरी ने उठाए कई मुद्दे
सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कासमपुर में एएनएम केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों के न होने, दो माह से प्राइमरी स्कूलों में पुस्तकें वितरित न होने, दूरसंचार विभाग द्वारा उनके कोटे का टेलीफोन न लगाने, बिजली और सड़कों की समस्याओं के मुद्दे उठाए। उन्होंने भैंसवाल अंडरपास बनवाने के साथ ही नलकूपों पर चोरी रोकने के लिए रात में आपूर्ति बहाल करने का सुाव दिया। वहीं नई कॉलोनियों में तार-खंभों का इस्टीमेट आठ से दस लाख का दिए जाने पर एतराज जताया।
विज्ञापन

गन्ना विभाग खस्ता हाल सड़कों की मरम्मत कराए
सांसद ने कहा कि गन्ना विभाग अपनी सड़कों की मरम्मत कराए। बजट न मिल रहा हो तो लोक निर्माण विभाग को अपनी सड़कें हस्तांतरित करें। केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव का दौरा हो सकता है, रेलवे के अफसर अपनी तैयारियां कर लें। उन्होंने बताया कि दिल्ली-शामली रेलवे मार्ग पर 15 अंडरपास की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें