फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभावित सूखे की तैयारियों को लेकर बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

शामली। संभावित सूखे की तैयारी को लेकर सूखा प्रबंध योजना तैयार किए जाने के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में एसडीएम विशु राजा की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें एसडीएम ने सूखे की पूर्व तैयारी व उत्पन्न स्थिति से निपटने तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य को लेकर विभाग वार विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि जिन विभागों की अभी तक कार्ययोजना नहीं दी है, वह जल्द उपलब्ध करा दें। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, तहसीलदार कैराना द्वारा कार्य योजना न देने व बैठक में अनुपस्थित रहने को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। सभी संबंधित अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने व आपस में संवाद रखे जाने के भी निर्देश दिए। बैठक में नायब तहसीलदार ऊन सचिन, जिला आपदा विशेषज्ञ नेहा दुबे सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें