शामली। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार डॉ. संपूर्णानंद वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जनपद के सभी राजकीय व गैर राजकीय कॉलेजों के कक्षा 9 से 12 तक दो-दो छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में हिंदू इंटर कॉलेज की कक्षा-12 की छात्रा शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विपक्ष में पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना के आबिद ने द्वितीय व हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा निषिता सैनी ने विपक्ष में तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में सरती देवी की प्रधानाचार्य मधु शर्मा, समाज सेवी बीना अग्रवाल, पल्लवी मित्तल रही।
नोडल अधिकारी मीना कुमारी, प्रबंधक मुनीष संगल ने विजेताओं को आशीर्वाद दिया। संचालन मीनाक्षी ने किया। इस दौरान नरेंद्र गोयल, संजीव पंवार, उषा, अर्चना शर्मा, मंजू आदि मौजूद रहे।