फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलावर में राजस्व टीम ने तालाब की पैमाइश कर लगाए निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव सिलावर में शुक्रवार को अमृत सरोवर योजना में चयनित तालाब की राजस्व टीम ने पैमाइश कर निशानदेही की गई। तालाब की भूमि पर किए गए अवैैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई की गई। जिन लोगों के तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर अतिक्रमण किया गया है, उन्हें चेतावनी देते हुए कहा गया कि अतिक्रमण खुद ही हटा ले अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने ग्रामीणों केे बताया कि अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत सुंदरीकरण के लिए तालाब का चयन किया गया है। इस अवसर पर राजस्व टीम में हल्का लेखपाल मनोज राठी, लेखपाल अनिल कुमार, अशोक व रविंद्र कुमार, पंचायत सचिव नगेंद्र, प्रधान प्रतिनिधि कमलराज, विजेंद्र सिंह, धीर सिंह, सोमपाल सिंह, मनीष, विनय तरार, चंद्रलाल, संजीव, पप्पू, अरविंद, कमल, परवीन आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें