फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शोभायात्रा रोकने के विरोध में अनुसूचित जाति के लोगों ने दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी

Thu, 29 Feb 2024 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र के गांव रायपुर में धरने पर  बैठे दलित समाज के लोग से वार्ता करती सीओ थाना भवन
विज्ञापन
बाबरी (शामली)। थानाक्षेत्र के गांव रायपुर में अनुसूचित जाति के लोगों ने संत रविदास की जयंती पर शोभायात्रा रोकने के विरोध में धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दी। समाज के लोगों ने ग्राम पंचायत सचिवालय के बाहर धरना दिया। तीन घंटे बाद सीओ व लोगों के बीच सहमति बनी कि प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। समाज के लोगों ने तीन मार्च को शोभायात्रा निकालने के लिए प्रशासन से अनुमति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन



गांव रायपुर में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर 24 फरवरी को शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने अनुमति नहीं होने पर शोभायात्रा को रोक दिया था। बुधवार को सुबह करीब नौ बजे अनुसूचित जाति के लोग ग्राम पंचायत सचिवालय के बाहर इकट्ठा हुआ और धरना शुरू कर दिया। समाज के लोगों का कहना था कि वे पिछले कई सालों से शोभायात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन इस बार पुलिस ने शोभायात्रा रोक दी।
उन्होंने 29 फरवरी को शोभायात्रा निकालने की घोषणा करते हुए चेतावनी दी कि अगर उनकी शोभायात्रा रोकी गई तो वे धर्म परिवर्तन कर लेंगे। यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर व बाबरी थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता कर उन्हें समझाने की कोशिश की। करीब तीन घंटे बाद दोपहर 12 बजे सीओ व समाज के लोगों के बीच सहमति बनी कि प्रशासन से अनुमति लेकर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। इसके बाद समाज के लोगों ने शोभायात्रा के लिए अनुमति लेने की प्रकिया शुरू कर दी है। समाज के राजेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में तीन मार्च को शोभायात्रा निकााली जाएगी। इसके लिए प्रशासन को अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें