फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मां-बेटियों से छेड़छाड़, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के एक मोहल्ले में एक वर्ग के युवक ने घर में घुसकर मां और उसकी दो बेटियों के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रविवार सुबह वह दो बेटियों के साथ घर पर थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक युवक घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर दुर्व्यवहार करने लगा। मां-बेटियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को दबोच लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मोहल्ला नौकुआं रोड निवासी आसिफ है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें