शामली। बदलते दौर में राजनीति की चाबी निरक्षरों और प्राइमरी की शैक्षिक योग्यता वालों के हाथ में ज्यादा आ गई। पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद पर जिले में सिर्फ 13 प्रधान ग्रेजुएट हैं, जबकि छह पोस्ट ग्रेजुएट जीत सके हैं। इसके अलावा 13 प्रत्याशी इंटर पास हैं।
शामली जिले में 230 ग्राम पंचायतों के लिए प्रधानों का चुनाव हुआ। उम्मीद थी कि इस बार जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले पढ़े-लिखे लोगों की संख्या में कुछ बढ़ोतरी हो जाएगी, लेकिन नतीजे इसके विपरीत रहे। जिले में निरक्षर और प्राइमरी तक की शैक्षिक योग्यता रखने वाले ज्यादा लोग प्रधानी का चुनाव जीतकर आए हैं। सर्वाधिक निरक्षर 26 और परास्नातक पांच ऊन ब्लाक क्षेत्र से प्रधान चुने गए हैं। शामली ब्लाक से तीन स्नातक तक पढ़े हुए हैं।
ग्रेजुएट : धीरज मादलपुर, अनिरुद्ध नौजल नौजली, सुशील भनेड़ा जट्ट, अतुल पेलखा, अश्वनी मालैंडी, सुनील पिंडौरा, रणवीर गढ़ीहसनपुर, जांबाज खां बल्ला माजरा, शिवकुमार जसाला, कृष्ण डूंडूखेड़ा, नीरज सल्फा, शिवकुमार ख्वासपुर ।
पोस्ट ग्रेजुएट ः मोहनलाल खेड़की, धर्मेंद्र भिक्का माजरा, बाबूराम लांक, नवीन भैंसवाल, रणवीर सिंह गुज्जरपुर, ममतेश भनेड़ा।