फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा में घायल हुए व्यक्ति की हालत में सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कलक्ट्रेट परिसर के बाहर पुलिस अभिरक्षा में कांच से गला रेतने वाले व्यक्ति का मेरठ अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। बुधवार को आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेलपार निवासी धर्मेंद्र को पुलिस ने गुरुद्वारा तिराहे पर हंगामा करने और पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने के आरोप में पकड़ लिया था और उसका शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। थाने के सिपाही रोहित कुमार और होमगार्ड प्रदीप ने उसे उप जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे जाने के आदेश दिए थे। कचहरी परिसर से बाहर आरोपी ने पुलिसकर्मियों से लघुशंका जाने की बात कही। इस दौरान आरोपी ने सड़क पर पड़े कांच के टुकड़े को उठाकर अपना गला रेत लिया। पुलिस ने घायलावस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां से उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया था। एसपी ने लापरवाही के आरोप में सिपाही रोहित को निलंबित कर दिया था। बृहस्पतिवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि घायल का मेरठ मेडिकल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें