-108 गांवों में 718 पशु रोग ग्रस्त, 24 नए केस मिले
-मुख्यमंत्री ने वीसी में ली लंपी रोग से ग्रस्त पशुओं की ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। लंपी महामारी रोग से ग्रस्त हुए पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार होना शुरू हो गया है। पिछले एक सप्ताह में 431 पशुओं को स्वास्थ्य लाभ पहुंचा है।जिले के 108 गांवों में कुल 718 पशु लंपी महामारी रोग ग्रस्त हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से लंपी महामारी की समीक्षा की।
पिछले 15 दिन से जिलेभर में लंपी महामारी रोग गोवंशीय पशुओं मे फैलना शुरू होगया था। सरकारी और निजी गोशालों लंपी के कहर से चार पशुओं की मौत हो हो गई थी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग के निदेशक डॉ. इंद्रमणि चौधरी ने जिले में बनत और थानाभवन क्षेत्र की गोशालाओं का निरीक्षण किया था। जिले के अफसरों के साथ कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक करके पशुपालन विभाग के सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को महामारी से निपटने के निर्देश दिए थे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. यशवंत सिंह ने बताया कि जिले में लंपी महामारी से ग्रस्त पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार होना शुरू हो गया है। एक सप्ताह में 431 पशुओं में स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। जिले के 108 गांवों में 718 पशु लंपी माहमारी रोग ग्रस्त हुए है। शनिवार को 24 नए केस मिले है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर के डीएम- पशुपालन एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेससिंग में लंपी रोग की समीक्षा की।