हवा की गुणवत्ता में सुधार, सेहत के लिए अभी भी हानिकारक
शामली। जिले की हवा की गुणवत्ता में रविवार को सुधार दर्ज किया गया। एक्यूआई 253 दर्ज किया गया। हालांकि अभी भी यह सेहत के लिए हानिकारक है।
पंजाब में पराली की घटनाएं अधिक होने पर शनिवार को जिले की वायु की गुणवत्ता बेहद काफी खराब श्रेणी में पहुंच गई थी एक्यूआई 313 दर्ज किया गया था। रविवार को वायु की गुणवत्ता में कुछ सुधार हुआ। एक्यूआई 253 दर्ज किया गया। जो सेहत के लिए अभी भी हानिकारक है। हवा की गुणवत्ता बिगड़ने से हृदय और श्वांस संबंधी रोगों से ग्रसित लोग सुबह और शाम को घर से निकलने से परहेज कर रहे हैं। अस्पताल में नेत्र और सांस के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले वर्ष 6 नवंबर को एक्यूआई 308 दर्ज किया गया था।
2021 में जिले का एक्यूआई 2022 में जिले का एक्यूआई
1 नवंबर 210 1 नवंबर 258
2 नवबर 212 2 नवंबर 270
3 नवंबर 221 3 नवंबर 279
4 नवंबर 235 4 नवंबर 298
5 नवंबर 275 5 नवंबर 313
6 नवंबर 308 6 नवंबर 253
नोट: एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई ) पीएम 10 और पीएम 2.5 की औसत वैल्यू दर्शाता है।
हवा की गुणवत्ता: 0-50 अच्छा, 51-100 औसत, 101-200 मॉडरेट, 201-300 बुरा, 301-400 बहुत बुरा, 401 से अधिक स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक