फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल के बॉयलर में खरादी से पूरा दिन गन्ने के वाहनों से लगा रहा जाम

विज्ञापन
शामली मिल रोड पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों से लगा जाम। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
चीनी मिल के बॉयलर में खराबी से पूरा दिन गन्ने के वाहनों से लगा रहा जाम
विज्ञापन

शामली। अपर दोआब चीनी मिल के बॉयलर में तकनीकी दिक्कतों के चलते शहर में हर तरफ गन्ने के वाहनों से जाम लग गया। पूरा दिन लोग जाम के झाम से जूझते रहे। करीब 20 घंटे बाद मिल शुरू हुई। इसके बाद भी गन्ने के वाहनों की कतार सड़कों पर लगी रही। सोमवार को भी जाम लगा रहने के आसार हैं।
31 अक्तूबर से अपर दोआब चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होने से मिल नियमित रुप से नहीं चल पा रही है। शनिवार सुबह पांच बजे बॉयलर में तकनीकी खराबी आने से चीनी मिल बीस घंटे तक बंद रही। शनिवार की शाम पांच बजे शामली चीनी मिल में गन्ने के वाहनों का आना शुरू हो गया। शनिवार की देर रात में मिल गेट से लेकर शहर के अग्रसेन पार्क शिव चौक, शहर कोतवाली से अस्पताल रोड, बुढ़ाना रोड, शहर के अग्रसेन पार्क, वर्मा मार्किट, वीवी इंटर कॉलेज रोड, फव्वारा चौक तक गन्ने के जाम की लाइन लग गई।
विज्ञापन

शहर के व्यस्तम रोड वर्मा मार्केट, हनुमान रोड, अग्रसेन पार्क, शिव चौक, मिल रोड, स्टेशन रोड और बाईपास आने जाने वाले पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। रविवार सुबह दिन निकलने के बाद देर रात तक शहर में गन्ने के वाहन आने पूरे शहर में जाम लग गया। चीनी मिल के एजीएम दीपक राणा ने बताया कि शामली चीनी मिल शनिवार मध्य रात्रि 12 बजे चालू हो गई थी। मिल चालू होने के बाद पूूरी रात गन्ने के वाहन आते रहे। 20 घंटे चीनी मिल बंद होने से रुका हुआ गन्ना जाम का असर अगले दिन भी जारी रहेगा। चीनी मिल बंद होने से शनिवार और रविवार को जाम लगने के कारण गन्ना समिति को गन्ने का इंडेंट नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

गन्ना पर्ची देखने के लिए गन्ना ऐप अपलोड करें
एजीएम गन्ना दीपक राणा ने बताया कि गन्ना ई-पर्ची देखने के लिए ई-गन्ना एप डिलीट करके दोबारा अपलोड करें। ई- गन्ना अपलोड करे तो गन्ने की पर्ची आ जाएगी।

शामली एमएसके रोड पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों से लगा जाम।- फोटो : SHAMLI

शामली एमएसके रोड पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों से लगा जाम।- फोटो : SHAMLI

शामली धीमानपुरा रोड पर गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉलियों से लगा जाम।- फोटो : SHAMLI

शामली मिल रोड पर गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली की लगी लाइन।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें