फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइएमए ने पूर्ण सहयोग करने का दिलाया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमए ने पूर्ण सहयोग करने का दिलाया भरोसा
विज्ञापन

शामली। कोरोना महामारी के मद्देनजर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जनपद शामली के चिकित्सकों के साथ प्रदेश में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने वर्चुअल बैठक कर अपेक्षित सहयोग दिए जाने की बात कही। आईएमए के चिकित्सकों ने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। गन्ना मंत्री ने आईएमए से कोरोना एवं अन्य विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बनाकर व्हाटसएप ग्रुप पर होम आइसोलेशन में मरीजों को घर पर ही चिकित्सा परामर्श देना की भी अपेक्षा की। इसके अलावा गन्ना मंत्री ने जनपद के कोविड एल-2 अस्पताल में टेलीमेडिसिन के द्वारा सलाह देना, आवश्यकता पड़ने पर भ्रमण करना, कोविड के बेड बढ़ाना, तकनीकी लोग उपलब्ध कराना आदि विषयों का को लेकर भी चिकित्सकों से चर्चा की गई। इसके लिए सभी चिकित्सकों द्वारा संपूर्ण सहयोग दिए जाने की बात कही गई। गन्ना मंत्री ने आईएमए शामली के सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। वर्चुअल बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय अग्रवाल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वर्चुअल बैठक में डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव, डॉ. अकबर खान, डॉ. अर्जुन बोहरा, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. कविता गर्ग, डॉ. वेदभानु मलिक, डॉ. प्रदीप गोयल, डॉ. अजय सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें