शामली। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जनपद में पूरा माह ई-रिक्शाओं के खिलाफ चेकिंग अभियान जारी रहा। बावजूद इसके अभी भी शहर की सड़कों पर अवैध ई-रिक्शाओं का चलन जारी है।
पिछले माह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन आयुक्त ने सभी परिवहन अधिकारियों को अपने-अपने जनपद में ई-रिक्शाओं के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाते हुए अपंजीकृत रिक्शाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसके बाद एक अप्रैल से एआरटीओ रोहित राजपूत ने पूरा माह शहर की सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाते हुए ई-रिक्शाओं के चालान किए और सीज की कार्रवाई भी की। विभाग की जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल तक लगभग 200 ई-रिक्शाओं का ही चालान व सीज की कार्रवाई की गई है। जबकि शहर में लगभग दो हजार ई-रिक्शा अवैध रूप से चल रहे हैं। संवाद