फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली कर रहे लोगों को दौड़ाया

Thu, 19 Nov 2015 12:57 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन ।  जिला पंचायत के नाम पर वाहनों से अवैध वसूली कर रहे दबंगों को पुलिस ने दौड़ा लिया। पुलिस ने मौके पर लगे तंबू भी उखाड़ दिए।
विज्ञापन


क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर जलालाबाद के निकट व थानाभवन-मुजफ्फरनगर मार्ग पर ख्यावड़ी गांव के समीप जिला पंचायत के टैक्स के नाम पर कुछ लोग कई माह से अवैध वसूली कर रहे थे। कई बार शिकायत के बावजूद इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


बाद में मामला आलाधिकारियों तक पहुंचा, तो उन्होंने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए, जिस पर पुलिस टीम बुधवार की शाम वहां पहुंची और अवैध वसूली कर रहे लोगों को दौड़ा लिया।
विज्ञापन


 पुलिस ने उनके तंबू भी उखाड़ दिए। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि नई जिला पंचायत का अभी गठन नहीं हुआ है, इसके बावजूद यह वसूली कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें