फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना खादर में पकड़ी अवैध खरीद, गन्ना जब्त

विज्ञापन
शामली कैराना के अवैध गन्नो तोल केन्द्र परग न्ना जप्त करते जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिले से गन्ने की तस्करी का मामला उजागर होने के बाद शासन तक हड़कंप मच गया। गन्ना विभाग के प्रमुख सचिव संजय आर भूसरेड्डी ने जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) को फोन कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर अफसरों ने अवैध खरीद केंद्रों की ओर दौड़ लगा दी। कांधला क्षेत्र के गंगेरू, कैराना के भूरा और मवी गांव के जंगलों में छापा मारा। यमुना खादर के मवी क्षेत्र में गन्ने की अवैध खरीद होती मिली। यहां पर 200 क्विंटल गन्ना पड़ा मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

शामली जिले से गन्ने की तस्करी कर पंजाब की शुगर मिलों को ले जाने का मामला अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होते ही शासन तक हड़कंप मच गया। गन्ना विभाग के प्रमुख सचिव संजय आर भूसरेड्डी ने अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह से फोन पर बात कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव से निर्देश मिलने पर डीसीओ विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में गन्ना विभाग की टीम ने गंगेरू, भूरा एवं मवी गांव के जंगल में अवैध गन्ना केंद्रो की तलाश की। टीम जब मवी पहुंची तो वहां यमुना नदी के पास गन्ने का अवैध खरीद केंद्र चलता मिला। मौके पर 200 क्विंटल गन्ना पड़ा मिला।
विज्ञापन

मामले में गन्ना समिति शामली के सचिव मुकेश राठी की ओर से कैराना कोतवाली में तहरीर दी गई है। जिसमें कहा गया है कि टीम ने अवैध रूप से होती गन्ने की खरीद पकड़ी है। मौके से मिले 200 क्विंटल गन्ने को ऊन मिल को दे दिया गया है। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि अवैध खरीद केंद्र पर कोई मौजूद नहीं मिला। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें