फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांधला रोड पर सड़क पर खुलेआम चल रही अवैध पशु पैठ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। कांधला रोड पर मीट फैक्टरी के बाहर सड़क पर खुलेआम अवैध पशु पैठ का संचालन किया जा रहा है। पुलिस के तमाम प्रयासों व छापों के बाद भी पशु पैठ संचालकों के हौसले बुलंद हैं। आरोपियों ने मीट फैक्टरी के गेट पर लगाए गए अवैध पशु पैठ के नोटिस भी हटा दिए।
कांधला रोड पर स्थित मीट फैक्टरी के बाहर सड़क किनारे खुलेआम अवैध पशु पैठ का संचालन किया जा रहा है। जहां आसपास के जनपदों से पशु व्यापारी पहुंचते हैं और पशुओं की खरीद-फरोख्त होती है। काफी समय से लगने वाली अवैध पशु पैठ में हंगामे और झगड़े भी सामने आते रहे हैं। पूर्व में कई बार पुलिस छापेमारी कर लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। इसके अलावा पुलिस की ओर से 11 सितंबर को अवैध पशु पैठ को बंद कराने के लिए मीट फैक्टरी के गेट सहित आसपास में नोटिस बोर्ड लगवाए थे, जिसमें कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी।
विज्ञापन

उस समय पुलिस के साथ-साथ मीट फैक्टरी प्रबंधक की ओर से भी नोटिस लगाया गया था। लेकिन, अब मीट फैक्टरी के गेट पर लगाए गए नोटिस बोर्ड हटा दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन की कड़ी चेतावनी के बावजूद अवैध पशु पैठ का संचालन किया जा रहा है। अवैध पशु पैठ में आए दिन होने वाले आपसी झगड़ों से बड़ा बवाल भी हो सकता है। यहां पूर्व में अवैध पशु पैठ के कारण एक छात्र भी घायल हुआ था। लेकिन पशु पैठ संचालकों को किसी का डर नहीं है।
विज्ञापन

कोट-
पूर्व में भी सीओ व कोतवाल को पत्र लिखा था जिसमें अवैध पशु पैठ के विरुद्ध कार्रवाई के लिए लिखा गया था। जिसके बाद नोटिस लगाए गए थे और मुचलका पाबंद कराए गए थे। अगर दोबारा पैठ लगती है तो कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। - शिव प्रकाश यादव, एसडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें