फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम के वियोग में राजा दशरथ ने त्यागे प्राण

विज्ञापन
विज्ञापन
- भरत मिलाप की लीला देखकर दर्शकों की नम हुई आंखें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। श्री हनुमान धाम के 53वें श्रीरामलीला महोत्सव में श्री अनंत भक्ति प्रकाश मंडल मथुरा के कलाकारों ने दशरथ मरण, भरत मिलाप की लीला का मार्मिक मंचन किया गया। जिसे देख दर्शकों की आंखें नम हो गई।
राम के वियोग राजा दशरथ श्रीराम के वियोग में प्राण त्याग देते हैं। भरत अयोध्या लौटकर श्रीराम-लक्ष्मण और राजा दशरथ के बारे में पूछते है। माता कैकेई उनके वन गमन की बात बताती हैं। जिस पर भरत क्रोधित हो जाते हैं। पिता के अतिम संस्कार के बाद भरत-शत्रुघ्न आज्ञा लेकर श्री राम को लेने चित्रकूट चल पड़ते हैं। इस प्रकार श्री राम भरत का मिलन होता है। श्रीराम की खड़ाऊ लेकर भरत वापस अयोध्या आते है। श्री राम का राहुल चतुर्वेदी, लक्ष्मण का राघव चतुर्वेदी, सीता हरिओम चतुर्वेदी भरत का चंद्रमोहन चतुर्वेदी शत्रुघन का अभिनय कन्हैया चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर हनुमान धाम के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी ,सचिव राजकुमार मित्तल, मंत्री रमेश धीमान, पुनीत द्विवेदी रामलीला महोत्सव सचिव प्रतीक अग्रवाल, मनोज मित्तल, व्यवस्था प्रमुख शरद द्विवेदी, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी, ,कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कांबोज, सुशील संगल, दीपक सैनी, बृजमोहन शर्मा, राजकुमार मलिक, आदेश शर्मा, दिनेश पाठक, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

धनुष भंग के बाद धूमधाम से निकली श्रीराम बरात
फोटो
गढ़ीपुख्ता। हथछौया गांव में चल रही रामलीला मंच पर धनुष यज्ञ का मंचन किया गया। सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम के संवाद दर्शकों को रोमांचित कर दिया। बृहस्पतिवार दोपहर बाद राम की बरात बैंड बाजों के साथ बड़ी धूम-धाम से निकाली गई। श्रीराम बरात का ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्प एवं फूल माला डालकर भव्य स्वागत किया। राम का अभिनय अंकुश तोमर, लक्ष्मण का अभिनय हर्ष शर्मा, परशुराम का अभिनय अश्वनी शर्मा ,जनक का अभिनय परविंद लाला, दशरथ का अभिनय जोगिंदर कोशिक ,कौशल्या का अभिनय निखिल, सीता का अभिनय रोहित कश्यप, सुमित्रा का अभिनय अस्मित तोमर, रावण का अभिनय विकास शर्मा ने किया। डायरेक्टर मुकेश सिंघल, रोहिला हैं। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जसवीर तोमर,अंकुर तोमर,अनिल तोमर, अवनीश तोमर, अरुण तोमर आदि मौजूद रहे।
श्रीराम वन गए तो राजा दशरथ ने त्यागे प्राण
फोटो
कैराना। गोशाला भवन में चल रही श्रीरामलीला महोत्सव के दसवें दिन राम वनवास और राजा दशरथ की मृत्यु का मंचन बहुत ही भावपूर्ण तरीके से किया गया। राम का अभिनय रोहित, लक्ष्मण का तुषार वर्मा, सीता का सागर मित्तल, दशरथ का अमन गोयल, सुमंत का अरविंद मित्तल, केवट का राकेश ने किया।
कैकेई के ने राम के लिए मांगा वनवास
कांधला। नगर की श्री राम लीला कमेटी मंडप पंचवटी के तत्वावधान में भगवान राम की आरती के पश्चात लीला मंचन कार्यक्रम का स्थानीय कलाकारों के द्वारा किया गया। मंचन में रानी कैकेई के द्वारा राजा दशरथ से वरदान में राम को 14 वर्ष का वनवास व भरत को राजतिलक किये जाने के दो वरदान मांगती है। पिता की आज्ञा से श्री राम वनवास जाने को तैयार होते हैं और पत्नी सीता, छोटे भाई लक्ष्मण सहित वन की ओर प्रस्थान करते हैं। लीला मंचन में केवट संवाद का भक्ति भाव पूर्ण मंचन देख कर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान सचिन शर्मा, श्याम कुमार सिंघल, मेहर चंद सिंघल, अशोक महेश्वरी, शिवम गोयल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान स्थित पंजाबी धर्मशाला के मंचन स्थल पर श्री रामलीला कमेटी के द्वारा आर्य सुमंत, निषादराज संवाद, दशरथ मरण, भरत कैकई संवाद तथा भरत मिलाप के सुंदर लीला का मंचन स्थान में कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान सर्वेश वर्मा, रंजन शर्मा, राहुल सैनी जितेंद्र सैनी, ललित शर्मा ,महावीर प्रसाद अग्रवाल, मोहनलाल चावला, अनिल मित्तल, राकेश मित्तल, रणवीर गुर्जर, डॉ. रणवीर सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें