फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईए सदस्यों ने कराया टीकाकरण

विज्ञापन
शामली प्राईवेट अस्पताल में टीका लगवाते उद्यमी अशोक मित्तल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
आईआईए सदस्यों ने कराया टीकाकरण
विज्ञापन

शामली। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के सदस्यों ने निजी अस्पताल में 250 रुपये देकर कोरोना वैक्सीन लगवाई।
आईआईए शामली चैप्टर ने अपने सदस्यों के लिए एक कोविड वैक्सीनेशन सेंटर अग्रवाल नर्सिंग होम को आरक्षित कराया। सदस्यों के लिए एक वेटिंग रूम की व्यवस्था भी की गई थी। टीकाकरण के बाद 30 मिनट निरीक्षण रूम में बैठाने की भी व्यवस्था की गई थी। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए एक व्यक्ति की ड्यूटी सेंटर पर ही लगाई गई और उसे आईआईए की सदस्यता सूची उपलब्ध कराई गई। इस सेंटर पर दो दिनों में आईआईए के 120 सदस्यों व उनके परिवार के लोगों का टीकाकरण किया गया। चैप्टर अध्यक्ष अशोक मित्तल एवं सचिव अनुज गर्ग समेत अन्य सदस्यों ने टीके लगवाए। ब्यूरो
बिना टीका लगवाए ही लौटे कई लोग
गढ़ीपुख्ता/जलालाबाद। गढ़ीपुख्ता और जलालाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 60 साल से अधिक तथा 45 साल से आयु के गंभीर बीमार लोगों का टीकाकरण किया गया। जलालाबाद में डा. विक्रम सिंह ने बताया कि पीएचसी पर 100 लोगों का टीकाकरण किया गया। वैक्सीन कम होने के कारण अन्य लोगों को लौटाना पड़ा। इस दौरान एएनएम दीपा रानी, रविता, सीएचओ ऋतिका, नर्स सुप्रिया, फार्मासिस्ट मुकेश कुमार ने टीकाकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता में 43 लोगों का टीकाकरण किया गया। फार्मासिस्ट संजीव मित्तल, एएनएम रीना बालियान, गीता यादव, आशा शिवानी शर्मा मौजूद रहे। वहीं पीएचसी गढ़ी अब्दुल्ला खां में 68 लोगों का टीकाकरण हुआ। इस दौरान डा. हुमायूं, फार्मासिस्ट कमल कुमार, सीएचओ पीयूष कटारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें