कांधला। एसडीएम कैराना डाक्टर अमित पाल शर्मा और सीओ कैराना प्रदीप सिंह ने बृहस्पतिवार को कांधला थाने पर शांति समिति की बैठक ली। एसडीएम ने कहा कि युवा वर्ग को किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर सहयोग करें। उन्होंने क्षेत्र में उपद्रव व बवाल मचाने की कोशिश करने वाले लोगों को कानून भाषा में सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। बैठक में एलम चेयरमैन दीपा पंवार, नरेश सैनी, दिनेश चंद गुप्ता, वकील जंग प्रधान, राजपाल सिंह प्रधान, संजीव चौधरी, प्रवीण प्रधान नाला, संदीप पंवार प्रधान, जहांगीर सभासद, शहजाद सभासद, नवेद जंग आदि मौजूद रहे।