फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के यही हालात रहे तो दूसरी जगह शिफ्ट होना पड़ेगा

विज्ञापन
शामली एमएसके रोड पर गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली से लगा जाम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जाम के यही हालात रहे तो दूसरी जगह शिफ्ट होना पड़ेगा
विज्ञापन

शामली। पूर्व विधायक एवं नगरपालिका चेयरमैन के पति राजेश्वर बंसल ने कहा कि शहर में आए दिन गन्ना वाहनों से लगने वाले जाम से इतने परेशान हो चुके हैं कि उन्हें परिवार सहित दूसरी जगह शिफ्ट होना पड़ेगा। उनका कहना है कि न मिल प्रशासन सुन रहा है और न ही अधिकारी उनकी सुन रहे हैं।
विज्ञापन

शामली शुगर मिल में आने वाले गन्ना वाहनों से जाम लगा रहता है। कभी मिल में तकनीकी खराबी तो कभी अधिक गन्ना आने से मिल रोड से लेकर अस्पताल रोड, हनुमान रोड आदि पर जाम लगा रहता है। बुधवार रात अस्पताल रोड निवासी पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने कहा कि घर के बाहर अक्सर जाम लगा होने के कारण उन्हें व उनके परिवार को आने जाने में परेशानी होती है। वे अकेले ही जाम से परेशान नहीं है, शहर की जनता भी परेशान है। इस जाम के लिए शुगर मिल का प्रबंधन जिम्मेदार है। उन्होंने अपने स्तर से शुगर मिल के अधिकारियों के साथ प्रशासन और मंत्री को भी पत्र लिख चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने यहां तक कहा कि जाम को लेकर वे अपने मकान को बेचकर दूसरी जगह जाने का बोर्ड भी अपने घर के बाहर लगा देंगे। उन्होंने कहा कि बुढ़ाना रोड फाटक से मिल शुरू हो जाता है। वहीं, से गन्ने की एंट्री मिल में होनी चाहिए, लेकिन इसके बाद भी शहर में घूमकर गन्ना वाहन मिल तक पहुंचते है। इस बाबत सोशल मीडिया ग्रुप पर भी पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल की वीडियो भी वायरल हो रही है। इस संबंध में मिल अधिकारियों से मोबाइल पर बात करने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

कोट
शहर में जाम की समस्या है। इसके लिए जल्द ही पुलिस और चीनी मिल के अधिकारियों के साथ बातचीत कर जाम का स्थायी समाधान निकाला जाएगा।
-जसजीत कौर, डीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें