फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कॉपी में मिले रुपये तो छात्रों के संग कक्ष निरीक्षक भी नपेंगे

Mon, 16 Feb 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। जिले में लगभग 24,000 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

परीक्षा को नकलमुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके तहत कक्ष निरीक्षकों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी छात्र की कॉपी में रुपये पाए जाते हैं, तो न केवल उस छात्र के खिलाफ कार्रवाई होगी, बल्कि कक्ष में तैनात शिक्षक या निरीक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या जायसवाल ने बताया कि जिले में 31 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित होंगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान छात्र अक्सर अपनी कॉपी में रुपये रख देते हैं। इससे न केवल नियमों का उल्लंघन होता है, बल्कि मूल्यांकन प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि छात्रों से कॉपी में रुपये न रखने की सख्त चेतावनी दी जाए। यदि परीक्षा के दौरान किसी छात्र की कॉपी में रुपये पाए जाते हैं, तो उन्हें राजकोष में जमा कराना होगा और इसकी जानकारी डीआईओएस और संबंधित विभागीय अधिकारियों को देना अनिवार्य है।
विज्ञापन

इस तरह के मामलों को परीक्षा अधिनियम के तहत नकल माना जाएगा और लापरवाही पाए जाने पर कक्ष निरीक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दौरान सभी कक्षों में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कॉपी की जांच कर रुपये न रखे गए हों, ताकि परीक्षा पूरी तरह से निष्पक्ष और सुरक्षित हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें