फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बारिश आ जाए तो दाह संस्कार के लिए करना पड़ता है इंतजार

Sat, 30 Sep 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
गढीपुखता श्मशान घाट स्थल के पास  पडी गंदगी
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का दंश गांव भनेडा उद्दा का मजरा डेरा ढाका गांव भुगत रहा है। यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। श्मशान घाट तक सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को शव लेकर खेतों के बीच से होकर जाना पड़ता है। श्मशान में टीन शेड और चबूतरा नहीं होने के कारण बारिश में लोगों को शव घर में रखकर दाह संस्कार के लिए इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कों पर पानी भरा रहता है, जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। मार्ग खस्ताहाल होने से लोग परेशान है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जल्द समस्या के समाधान की मांग विभागीय अधिकारियों से की है। डेरा ढाका में लगभग 250 वोट है। ऊन थानाभवन रोड से गांव का मुख्य रास्ता लगभग 1.75 किमी है । जिसकी खस्ता हालत है।
अंतिम संस्कार में होती है सबसे अधिक परेशानी
ग्रामीण सोनू का कहना है कि गांव से श्मशान घाट 600 मीटर की दूरी पर पड़ता है। पिछले काफी समय से ग्रामीणों को शव के अंतिम संस्कार के दौरान परेशानी होती है। अंतिम संस्कार करने के लिए शवयात्रा को खेतों की मेड़ों से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

बरसात में घर पर रखना पड़ता है शव
ग्रामीण बलराम का कहना है कि बरसात के समय श्मशान घाट में छत या चबूतरा न होने के कारण शव को घर पर ही रखना पड़ता है। वहीं, बरसात में कच्ची सड़क होने के कारण आदमी का पैदल चलना दूभर हो जाता है।
सड़कों पर भरा रहता है पानी

बिजेंंद्र का कहना है कि गांव में जल निकासी नहीं होने के कारण पानी सड़कों पर भरा रहता है। बीरसिंह के मकान से ओमप्रकाश के मकान तक सड़क पर पानी की निकासी न होने से जलमग्न रहती है। प्राथमिक विद्यालय के सामने सड़क पर पानी भरा रहता है, जिससे परेशानी होती है।


गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है
धर्मसिंह का कहना है कि गांव में नाला और कोई तालाब नहीं है । घरों से निकलने वाला पानी आसपास के किसानों के खेत में जाता है। जब किसान खेत में अत्यधिक पानी हो जाने पर खेत की मेढ़ लगाकर पानी बंद कर देता है तो वह गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है।

आज तक नहीं हुआ समाधान
ग्रामीण रतन का कहना है कि गांव की जन समस्याओं से ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधि एवं आला अधिकारियों को अवगत कराया। मगर आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
गांव में जल निकासी के लिए तालाब नही है। वहीं श्मशान घाट के चारों ओर किसानों की जमीन है। बजट आने पर जल्द ही भूमि चिह्नित करके तालाब निर्माण कराया जाएगा। । वहीं श्मशान घाट रास्ते का समाधान किया जाएगा। गांव की जन समस्याओं से अधिकारियों के संज्ञान में अवगत करा रखा है। जल्द ही गांव की समस्याओं का समाधान होगा
विज्ञापन

इंतजार, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें