फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ....तू बेवफा है जो मैं जान जाती, तुझसे कभी दिल ना लगाती

Sat, 14 Mar 2026 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर गैस सिलिंडर को लेकर डाली गई रील व पोस्ट। वीडियोग्रैब
विज्ञापन
शामली। जिले में रसोई गैस की किल्लत के बीच लोग तमाम तरह की मीम्स बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल रहे हैं। इन पोस्टों के जरिए लोग अपनी परेशानी को अपने-अपने अंदाज में जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक वायरल पोस्ट में महिला सावित्री रसोई में गैस सिलेंडर को पकड़कर बैठी दिखाई दे रही है और गाना गा रही है— तू बेवफा है अगर मैं जान जाती, तुझसे कभी दिल न लगाती। एक अन्य पोस्ट में दिखाया गया है कि जैसे ही पति गैस सिलिंडर लेकर घर के गेट पर पहुंचता है तो पत्नी थाली में दिया जलाकर उसके स्वागत के लिए खड़ी हो जाती है। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है— आइये आपका इंतजार था, देर लगी आने में तुमको, शुक्र है फिर भी आए तो।
एक वीडियो में पूजा नाम की महिला गोबर के उपले बनाती नजर आती है और मजाकिया अंदाज में कहती है कि गैस खत्म होते ही अब लोगों को पुराने जमाने की तरह चूल्हे और उपलों का सहारा लेना पड़ रहा है। एक अन्य पोस्ट में महिला सोनिया चूल्हे पर खाना बनाती दिखाई दे रही है और उसके ऊपर लिखा है... सास समाज में खुशी की लहर, बहुओं से चूल्हे पर खाना बनवाने का सपना हुआ सच।
विज्ञापन

इसी तरह एक वीडियो में महिला गैस सिलेंडर के सामने अगरबत्ती जलाकर पूजा करती दिखाई देती है। एक युवक गैस सिलेंडर को पकड़कर गाना गाता दिखाई दे रहा है... ए मेरे दोस्त लौटकर आजा, बिन तेरे जिंदगी अधूरी है।
गैस की किल्लत से लोग जहां परेशान हैं, वहीं सोशल मीडिया पर सामने आ रही ऐसी पोस्टें लोगों को हंसा भी रही हैं और मौजूदा हालात पर तंज भी कस रही हैं। संवाद

सोशल मीडिया पर गैस सिलिंडर को लेकर डाली गई रील व पोस्ट। वीडियोग्रैब

सोशल मीडिया पर गैस सिलिंडर को लेकर डाली गई रील व पोस्ट। वीडियोग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें