फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: साप्ताहिक बंदी में गया था दिल्ली और लौट न सका

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। नोमान के पिता इमरान और चाचा इरशाद ने बताया कि सोमवार को झिंझाना बाजार की साप्ताहिक बंदी रहती है। इसके चलते यहां के व्यापारी सोमवार को दिल्ली जाकर सामान की खरीदारी करते हैं।नोमान भी दिल्ली कॉस्मेटिक का सामान लेने गया था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। हर किसी का प्यारा, सबकी आंखों का तारा था नोमान। पिता गांव-गांव जाकर बेचते हैं किरयाना का सामान।
विज्ञापन


बेटे की कस्बे में थी कॉस्मेटिक दुकान
दिल्ली धमाके में जान गंवाने वाला झिंझाना कस्बे का नोमान हर किसी का प्यारा था। पिता इमरान गांव-गांव जाकर किरयाना का सामान बेचते हैं, जबकि नोमान कस्बे में ही कॉस्मेटिक की दुकान चलाता था। परिवार पहले से ही मुश्किलों से जूझ रहा था। बड़ा बेटा फरमान किडनी की बीमारी से ग्रसित है, जिसका इलाज झिंझाना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घर में चार बेटियां हैं, जिनकी शादी भी अभी नहीं हुई थी।


-जरूरतमंदों का साथी था नोमान
मोहल्ले के दिलशाद और अय्यूब ने बताया कि नोमान बेहद मिलनसार और मददगार था। कभी किसी को पैसे की जरूरत होती तो सबसे पहले वही मदद करता था। दोस्तों को पढ़ाई और मेहनत के लिए प्रेरित करना उसकी आदत थी। उसके ताऊ का बेटा अमन, जो धमाके में गंभीर रूप से घायल है, उसका सिर्फ रिश्तेदार नहीं बल्कि सबसे करीबी दोस्त भी था। दोनों अक्सर साथ ही रिश्तेदारी और बाजार की खरीदारी के लिए जाया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें