शामली। दूसरे चरण में कैराना ब्लाक में हुई जबरदस्त वोटिंग का जवाब में तीसरे चरण में शामली - कांधला ब्लाक के मतदाता पिछड़ गए है। तीसरे चरण में शामली ब्लाक में 68.2 प्रतिशत और कांधला ब्लाक में 69.3 प्रतिशत मतदान हुआ।
दूसरे चरण में कैराना ब्लाक में एक दिसंबर को प्रधान और पंचायत सदस्य पद के मतदान में कुल एक लाख 31 हजार 891 मतदाताओं में से एक लाख एक हजार 960 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। यहां चरण का कुल मत प्रतिशत 77.31 प्रतिशत तक रहा था।
दूसरे चरण की वोटिंग को बंपर वोटिंग माना गया था। यहां इस्लामिया मदरसा गंदराऊ में 96.68 प्रतिशत, बीबीपुर हटिया में 93.77 तक रिकार्ड तोड़ मतदान हुआ। शनिवार को तीसरे चरण में कांधला ब्लाक में एक लाख 30 हजार 980 मतदाताओं में से 90 हजार 396 मतदाताओं ने प्रयोग करके 69.02 प्रतिशत पर सिमट गया। तीसरे चरण में शामली ब्लाक में 68.3 प्रतिशत वोट ही पड़ गई। तीसरे चरण में कांधला ब्लाक के मतदाताओं ने शामली ब्लाक के मतदाताओं को पछाड़ दिया।
लिसाढ़ में विस्थापितों ने नहीं डाले वोट
शामली। दंगा ग्रस्त गांव लिसाढ़ व लांक में विस्थापितों ने वोट नहीं डाले। इस दौरान लिसाढ़ में लगे जनता इंटर कालेज के बूथ पर मुसलिमों की 22 वोट थी, उनमें से केवल आसमा ने ही वोट डाले, जबकि अन्य लोग वोट डालने नहीं पहुंचे। हालांकि लिसाढ़ के मजरे हसनपुर में दंगा विस्थापित वोट डालने पहुंचे। एक प्रत्याशी द्वारा उन्हें लाया गया। यहां पर उनकी करीब 400 वोट थी, जिन्होंने अपनी सभी वोट डाली।