शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता की जहर देकर हत्या करने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
शहर के मोहल्ला अटल विहार ब्लाक रोड पर किराये के मकान में पति के साथ रह रही प्रियंका की मौत हो गई थी। मृतका के पिता सुरेंद्र गिरी निवा सी गांव बरुकी थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर ने शहर कोतवाली में पति अवतार गिरी समेत चार ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दर्ज रिपोर्ट में ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर आए दिन प्रियंका के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। 12 सितंबर को पति ने पहले उसकी बेटी के साथ मारपीट की और उसे जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति अवतार गिरी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।