फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर कुकर्म और देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पति पर कुकर्म और देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया
विज्ञापन

थानाभवन। थाने पहुंची क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी शादी पास के ही एक कस्बा निवासी युवक के साथ हुई थी। बताया कि शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से छह लाख रुपये खर्च किए थे। इससे ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए। आरोप है कि इसके बाद भी उक्त लोग लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। बताया कि जब उसने दहेज की मांग पूरी करने से इंकार करा तो उक्त लोगों ने उसे घर से बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी बीच एक दिन उसके देवर ने जबरदस्ती उसे कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने यह बात अपनी सास को बताई, तो उन्होंने कुछ बोलने से इंकार कर दिया। फिर रात को उसने अपने पति से इस संबंध में शिकायत की। आरोप है कि पति ने उल्टे पहले तो उसके साथ गालीगलौज की और फिर जबरदस्ती उसके साथ कुकर्म किया। पीड़िता ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि अभी तहरीर आई है। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें