शामली। पिछले 15 दिन से अच्छी बारिश न होने से उमस भरी गर्मी बढ़ गयी है। शनिवार को दिन निकलते ही तेज धूप और उमस से लोग बेहाल रहे। पिछले 24 घंटे में दिन का पारा दो डिग्री और रात का एक डिग्री पारा बढ़ जाने से दिन का पारा 36 और रात का पारा 28 डिग्री दर्ज किया गया। छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई है।
पिछले 21-22 जुलाई को अच्छी खासी बारिश हुई थी। एक सप्ताह बाद सिर्फ 29 जुलाई को हलकी बूंदाबांदी हुई। पिछले दस दिनों से बारिश न होने से उमस भरी गर्मी से आम नागरिक परेशान है। पिछले 24 घंटे में दिन का दो डिग्री और रात का पारा एक डिग्री बढ़ने से गर्मी - उमस से हाल बेहाल है। शनिवार को सुबह के समय आकाश में बादल छाए रहे। पूरे दिन तेज धूप निकलने से मौसम में उमस बनी रही। गर्मी से लोग हाल बेहाल रहे। दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, रात के तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि अगले 24 घंटे में तेज धूप निकलने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
जिले में घटता- बढ़ता तापमान का आंकडा
तारीख-- अधिकतम-- न्यूनतम- तापमान
01 अगस्त- 33- 27 डिग्री सेल्सियस-
02 अगस्त- 34- 27 डिग्री सेल्सियस,
03 अगस्त- 36- 27 डिग्री सेल्सियस,
04 अगस्त- 36- 28 डिग्री सेल्सियस,
05 अगस्त- 34- 28 डिग्री सेल्सियस,
06 अगस्त- 34- 28 डिग्री सेल्सियस,
07 अगस्त- 34- 27 डिग्री सेल्सियस,
08 अगस्त- 36- 28 डिग्री सेल्सियस,