फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पांच किलोमीटर दौड़ में ऋतिक रहे सबसे आगे

Sun, 27 Sep 2026 06:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यस्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए उधम सिंह स्टेडियम में हुए ट्रायल
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहीद उधम सिंह स्टेडियम में राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल हुआ। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। पांच किलोमीटर दौड़ में धावक ऋतिक सबसे आगे रहे। चयनित खिलाड़ी चार से छह अक्तूबर को गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम लखनऊ में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे
शामली एथलेटिक्स संघ के सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। अंडर-14 ए ग्रुप में आदित्य प्रथम और वेद द्वितीय, बी ग्रुप में समीर प्रथम और वंश द्वितीय तथा सी ग्रुप में वीर प्रथम और गुरवित द्वितीय रहे। बालिका वर्ग के बी ग्रुप में पार्वती ने प्रथम और पूजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-16 वर्ग की 60 मीटर दौड़ में आदित्य प्रथम और अनस द्वितीय रहे। 600 मीटर में प्रिंस प्रथम, प्रणव द्वितीय और हमजा तृतीय रहे। लंबी कूद में मीत खटियान प्रथम और वरुण द्वितीय तथा भाला फेंक में उमर प्रथम और वंश द्वितीय रहे।
विज्ञापन

अंडर-18 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राजा प्रथम और शनिदेव द्वितीय रहे। 200 मीटर में अंकित प्रथम और अंश द्वितीय, 400 मीटर में वरदान प्रथम और हर्ष द्वितीय तथा 1000 मीटर में तुषार प्रथम और गौरव द्वितीय रहे। पांच किलोमीटर दौड़ में ऋतिक कुमार प्रथम और आयुष द्वितीय स्थान पर रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर, आजाद चौधरी, अनिल कुमार, अजय धीमान, मुकेश कुमार, नितिन कुमार, विकसित तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें