संवाद न्यूज एजेंसी शामली /ऊन। शनिवार को तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 94 शिकायतें प्राप्त हुई, 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील शामली में एसडीएम विनय प्रताप सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। फरियादियों द्वारा 39 शिकायतें की गई, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील कैराना में संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। 22 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर तीन शिकायत का निस्तारण किया गया और शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।इसके अलावा तहसील ऊन में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सीडीओ के समक्ष 33 शिकायतें आईं। प्राप्त शिकायतों में 2 का निस्तारण मौके पर किया गया।