फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: संदिग्ध परिस्थितियों में मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Thu, 26 Dec 2024 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। संदिग्ध परिस्थितियों में नगर के मोहल्ला आलकलां मायापुर रोड पर व्यक्ति जमील के मकान में आग लग गई। इस दौरान लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गृहस्वामी ने बेटियों की शादी के लिए सामान रखा था।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला आलकलां मायापुर रोड निवासी जमील गुरुवार को किसी कार्य से घर से बाहर गया हुआ था। उसकी पत्नी और बेटियां धूप में मकान की छत पर बैठी थी। इसी दौरान मकान में आग लग गई, जिस पर जमील की पत्नी और बेटियों ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग भी आ गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक लाखों रुपये की कीमती का सामान जलकर राख हो चुका था। जमील ने बताया कि बेटियों की शादी होनी है, जिन्हें दहेज में देने के लिए सामान लाकर रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें