फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: होटल संचालक पर चाकू से हमला, नकदी व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के दिल्ली बस अड्डे स्थित होटल संचालक अनिल सैनी पर दो युवकों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर उससे छह हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए। शाम को पुलिस के साथ मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कांधला के मोहल्ला खैल निवासी अनिल सैनी (45) का कस्बे में दिल्ली बस स्टैंड पर होटल है। पीड़ित ने बताया कि वह रोजाना तरह शनिवार की सुबह करीब छह बजे वह होटल पर पहुंचे थे। उसी दो अज्ञात युवक अंदर घुसे और सामान उठाने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर चाकुओं से वार कर गंभीर घायल कर दिया। आरोप है कि जाते समय हमलावर छह हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सीओ कैराना ने भी मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आरोपी की पहचान की। होटल संचालक की तरफ से थाने पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि होटल संचालक पर हमला कर नकदी व मोबाइल लूटने वाले एक आरोपी अक्षित निवासी गांव ताजपुर सिंभालका को पंजोखरा रेलवे अंडरपास के निकट से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जब आरोपी को थाने ले जा रही थी तो रास्ते में आरोपी बाथरूम करने के बहाने पुलिस को रुकवाया। आरोपी ने अपने पैर के पास छिपाकर रखे हुए तमंचे को निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अक्षित पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें