फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तेज धूप के साथ गर्म हवा के थपेड़ों ने किया परेशान

Mon, 12 Jun 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली धूप से बचने के लिये सिर पर कपढा ढक कर जाते युवक
विज्ञापन
शामली। गर्म हवा के थपेड़ों के साथ ही धूप की तपिश ने सभी को बेहाल कर दिया। गर्मी के सितम के चलते रविवार अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया। पूरे दिन धूप की तपिश व दिन भर चले गर्म हवाओं के थपेड़ों ने बड़ों से लेकर बच्चों सभी को परेशान रखा।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से ही करीब 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा दिखा। लोग काफी जरूरी काम होने पर ही घरों से निकलते नजर आए। गर्मी के तीखी होते तेवर के साथ ही बिजली की अघोषित कटौती सभी की दिक्कत को और बढ़ा रही है।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी तीन दिन गर्मी ऐसे ही परेशान करेगी। बृहस्पतिवार को हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन

- ठंडे पानी के साथ शीतल पेय बना सहारा

धूप की तपिश से बेहाल लोगों के लिए गन्ने का रस व नींबू जलजीरा वाला शीतल पेय राहत पाने का सबसे बड़ा सहारा बन रहा है। तपिश से राहत पाने के लिए लोग चौराहों पर लगे स्टाॅलों पर शीतल जल पीकर राहत की सांस ले रहे हैं। एमएसके रोड, कैराना रोड, बुढ़ाना रोड पर शीतलपेय की दुकानें खूब लग रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें