शामली। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की लगातार लापरवाही से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को ओपीडी के विभिन्न कक्षों में कई चिकित्सक नदारद रहे, जिसके कारण मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल सका।
सुबह आठ बजे ही मरीज अस्पताल पहुंचने लगे थे, लेकिन दोपहर तक कई कक्ष खाली रहे। नेत्र रोग विशेषज्ञ कक्ष में केवल प्रशिक्षु डॉक्टर मरीजों को देख पा रहे थे। वहीं, सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा अवकाश पर थे।
मरीजों ने आए दिन नदारद रहने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिला धिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी चिकित्सक नदारद पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर,
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर किशोर कुमार आहूजा का कहना है कि जिला अस्पताल से सिर्फ एक चिकित्सक नदारद थे। चार चिकित्सकों ने छुट्टी ली हुई थी, जबकि छह ओपीडी में ही उपचार कर रहे थे।